फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कीटनाशक पीने से किशोर की मौत

Sat, 06 Oct 2018 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
चायल। पूरामुफ्ती कोतवाली के बेगमपुर गांव में दादी की डांट से क्षुब्ध एक छात्र ने गुरुवार रात घर में कीटनाशक पी लिया। हालत बिगड़ने पर घर वालों ने उसे इलाहाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी मौत हो गई। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन


बेगमपुर का जगजीवन प्रसाद गांव का कोटेदार है। पिछले वर्ष उसकी पत्नी की मृत्यु हो गई है। पत्नी की मृत्यु के बाद उसके बच्चों की देखरेख उसकी बुजुर्ग मां करती है। जगजीवन का बेटा सत्येंद्र कुमार (14) कादिलपुर के संगम सिंह सिंगरौर इंटर कालेज में कक्षा आठ का छात्र था। गुरुवार रात दादी के पास सोने के लिए बच्चे आपस मे लड़ रहे थे। बच्चों को आपस मे झगड़ता देख दादी ने सत्येंद्र को डांट दिया। दादी की फटकार से क्षुब्ध सत्येंद्र कुमार ने घर में रखा कीटनाशक पी लिया। इससे कुछ ही देर में उसकी हालत बिगड़ गई। परेशान परिजनों ने उसे नजदीक के अस्पताल ले गए। स्थिति गंभीर देख डाक्टर ने उसे इलाहाबाद रेफर कर दिया। निजी अस्पताल में भर्ती छात्र की शुक्रवार सुबह मौत हो गई। परिजनों ने शव अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें