फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाई को किया लहूलुहान

Thu, 31 Mar 2016 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
करारी थाना क्षेत्र के बैशकांटी गांव में बुधवार सुबह एक युवक ने भाई पर कुल्हाड़ी से हमला करके उसे लहूलुहान कर दिया। सुबह दोनों के बीच जमीन पर कब्जे को लेकर झगड़ा हुआ था। जख्मी को घरवालों ने अस्पताल में भर्ती कराया। तहरीर पुलिस को दी है।
विज्ञापन



करारी थाना क्षेत्र के बैशकांटी गांव निवासी इस्तियाक अहमद का अपने सगे भाई से जमीन को लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा है। बताया कि बुधवार सुबह वह घर के सामने बैठा था। तभी उसका भाई पहुंचा और उससे भिड़ गया। कहासुनी के दौरान जान का दुश्मन बने भाई ने उसके ऊपर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। सिर पर कुल्हाड़ी लगने से वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला। परिवार के अन्य लोग घटना की जानकारी पुलिस को दी और जख्मी युवक को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें