फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति से झगड़े के बाद महिला ने लगाई आग

Tue, 16 Oct 2018 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
चायल कस्बे की एक महिला ने सोमवार सुबह पति से झगड़े के बाद मिट्टी का तेल छिड़ककर खुद को आग के हवाले कर दिया। गंभीर हालत में उसे इलाहाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

चायल कस्बे के आजाद नगर का सोनू रैदास भट्ठे पर मजदूरी करके परिवार का खर्च चलाता है।

बताया जाता है कि सोमवार सुबह पत्नी सीमा देवी से किसी बात को लेकर उसका झगड़ा हो गया। परिजनों के मुताबिक गुस्से में सीमा ने मिट्टी का तेल छिड़ककर खुद को आग के हवाले कर लिया। चीखें सुन मौके पर पहुंचे परिजन सीमा को आग की लपटों से घिरा देख सन्न रह गए। परिवार वालों ने सीमा को नजदीक के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से प्राथमिक इलाज के बाद हालत नाजुक देख डॉक्टर ने इलाहाबाद रेफर कर दिया। मामले में किसी तरह की कोई शिकायत पुलिस से नहीं की गई है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें