फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजुहा के युवक की संदिग्ध दशा में मौत

Thu, 30 Apr 2015 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बे के सोनारन गली मोहल्ले के युवक राकेश मोदनवाल (25) की रात संदिग्ध दशा में मौत हो गई। बुधवार की सुबह कमरे में उसकी लाश फंदे से लटकती मिली। चर्चा है कि उसने चाट की दुकान खोलने के लिए कर्ज लिया था। उसी से तगादे से तंग आकर खुदकुशी की है। परिजनों ने बगैर पुलिस को सूचना दिए शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन



सैनी कोतवाली क्षेत्र के अजुहा कस्बे के सोनारन गली निवासी राम स्वरूप चाट की दुकान चलाता है। उसके छोटे बेटे राकेश मोदनवाल (35) की रात संदिग्ध दशा में मौत हो गई। बुधवार की सुबह कमरे में उसकी लाश फंदे से लटकती मिली। राकेश अपनी पत्नी और तीन बच्चे सौरभ (9), लवकुश (6) और सूरज (4) के साथ मां, पिता और बड़े भाई से अलग पुश्तैनी मकान के एक ही कमरे में रहता था। अलग रहने के कारण उसने भी ठेले पर चाट की दुकान खोली थी। पत्नी ने बताया कि दुकान खोलने के लिए उसने कुछ लोगों से कर्ज भी ले रखा था। चाट बेचने से इतनी कमाई भी नहीं होती थी, कि परिवार का खर्च चल सके। इसके कारण वह कर्ज नहीं दे पा रहा था।


पैसा चुकता नहीं करने से कर्ज देने वाले तगादा करने लगे थे। इससे वह परेशान रहने लगा था। इसी परेशानी के कारण उसने कई महीने से चाट की दुकान भी खोलनी बंद कर दी थी। दिनभर इधर-उधर घूमता रहता था। पत्नी के मुताबिक तगादे से तंग आकर ही उसने खुदकुशी की है। मौत से पत्नी, बच्चों के साथ मां, बाप और परिवार के अन्य सदस्यों की रो-रोकर हालत खराब है। चीख-पुकार पर गांववालों की भीड़ जमा हो गई। परिजनों ने मौत की सूचना पुलिस को दिए बगैर ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें