चायल। पिपरी कोतवाली क्षेत्र के बूंदा गांव की बड़की देवी पत्नी मटरु ने बताया कि पड़ोसी उसके दरवाजे पर अपने जानवरों को बांध देता है। इसकी वजह से परेशानी होती है। विरोध करने पर झगड़ा करने पर अामादा हो जाता है।
पीड़िता की मानें तो बुधवार सुबह जानवर बांधने से मना करने पर पड़ोसी उसको अपशब्द कहने लगा। ऐतराज जताने पर परिवार के ननका, कमलेश व कल्लू के साथ मिलकर पिटाई शुरू कर दी। जान बचाने के लिए महिला घर में घुस गई तो हमलावरों ने भीतर घुसकर उसे पीटा। इस दौरान चीख-पुकार पर जुटे ग्रामीणों ने दखल देकर मामला शांत कराया। इसके बाद पीड़िता ने पुलिस को तहरीर दिया। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर घायल महिला को मेडिकल के लिए भेज दिया है।