फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: अदालत की पुलिस को फटकार, इतने काबिल होते तो पहले कर लेते गिरफ्तार

Thu, 02 Mar 2023 07:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
अदालत की पुलिस को फटकार, इतने काबिल होते तो पहले कर लेते गिरफ्तार
विज्ञापन

- हत्या के मामले में बृहस्पतिवार को सरेंडर करने पहुंचा था आरोपी
- पुलिस व एसओजी ने उसे कोर्ट रूम से गिरफ्तार करने का किया था प्रयास
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। करारी कोतवाली के कुतुबआलमपुर गांव में 24 जनवरी 2023 को दूधिए बलराम यादव की गोली मारकर हत्या करने के मुख्य आरोपी सोनू यादव ने बृहस्पतिवार को अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया। सोनू अधिवक्ता के लिबास में पहुंचा था। सोनू के गिरफ्तारी के लिए पहले से डटी पुलिस ने उसे कोर्ट रूम से गिरफ्तार करने का प्रयास किया तो उसे मजिस्ट्रेट की फटकार सुननी पड़ी। कोर्ट ने पुलिस को दो टूक कहा कि, इतने काबिल होते तो पहले ही गिरफ्तार कर लेते। कुतुबआलमपुर गांव के बलराम यादव (50) किसानी के अलावा दूध का व्यवसाय करते थे। 24 जनवरी को वह करारी कस्बे में दूध बांटकर साइकिल से घर लौट रहे थे। रात करीब 9:45 बजे जैसे ही वह गांव के 200 मीटर पहले पहुंचे तभी घात लगाए बैठे लोगों ने उसके सिर में गोली मार दी। गोली की आवाज पर पास के खेत सिंचाई कर रहे किसान पहुंचे तो हमलावर भाग निकले। इस मामले में पुलिस ने गांव के पप्पू, सोनू व एक अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। सर्विलांस की मदद से पुलिस ने कोखराज के लाट के विनोद यादव व पुरानी बाजार भरवारी के मनीश कौसर उर्फ़ चुन्नी को गिरफ्तार कर जेल भेजा। पकड़े गए आरोपियों ने बताया कि सोनू यादव क्षेत्र की एक युवती से एकतरफा प्यार करता था और अक्सर उसके साथ छेड़खानी करता था। इसे लेकर बलराम ने सोनू को फटकार लगाते हुए युवती का पीछा न करने की हिदायत दी थी। इस बात से खिन्न सोनू यादव के कहने पर तीनों लोगो ने मिलकर बलराम की हत्या कर दी। इस मामले में सोनू यादव पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था। पुलिस ने उसके खिलाफ अदालत से वारंट भी जारी कराया। बृहस्पतिवार को सोनू यादव अदालत में सरेंडर करने पहुंचा। पुलिस को चकमा देने के लिए उसने अधिवक्ता का लिबास पहन रखा था। सोनू के सरेंडर लगने की भनक पर करारी कोतवाली पुलिस व एसओजी की टीम मौके पर डटी थी। सोनू जैसे ही सीजेएम कोर्ट पहुंचा तो पुलिस ने उसे खींचने का प्रयास किया। इस पर अधिवक्ताओं ने विरोध किया। इस दौरान पुलिस और अधिवक्ताओं के बीच नोकझोक भी हुई। बाद में सीजेएम सौम्या गिरी ने पुलिस को फटकार लगाई। पुलिस पर भड़की सीजेएम ने पुलिस से कहा कि इतने काबिल होते तो पहले ही गिरफ्तार कर लेते। इसके बाद कोर्ट ने आरोपी सोनू को कस्ट़डी में लेकर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

-
कुर्की की तैयारी कर रही थी पुलिस
करारी। बलराम हत्याकांड में फरार सोनू यादव पुलिस को लगातार चकमा दे रहा था। करारी इंस्पेक्टर गणेश प्रसाद सिंह ने बताया कि पिछले दिनों भी उसने सरेंडर डाला था लेकिन कोर्ट में हाजिर नहीं हुआ। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए वारंट हासिल किया था। सोनू के खिलाफ कुर्की की कार्रवाई की तैयारी की जा रही थी। इस बीच पता चला कि सोनू ने बृहस्पतिवार को कोर्ट में सरेंडर कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें