फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कायमपुर में 28 शौचालयों के निर्माण में लाखों का घोटाला

विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर। स्वच्छता अभियान योजना के तहत शौचालयों का निर्माण कराने में कौशाम्बी ब्लॉक की कायमपुर ग्राम सभा में जमकर खेल किया गया है। जिलाधिकारी के निर्देश पर गठित की गई जांच टीम ने कुल 28 शौचालयों के निर्माण में गड़बड़ी की पुष्टि की है। इसके बाद लाभार्थियों के साथ प्रधान-सचिव से भी रिकवरी करने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन

कौशाम्बी विकास खंड क्षेत्र के कायमपुर गांव निवासी विनय कुमार पांडेय ने बताया कि प्रधान-सेक्रेटरी ने कइयों के नाम पर शौचालय बना हुआ दिखाकर फर्जी तरीके से धन निकाल लिया। कुछ के शौचालय महीनों बाद भी अब तक अधूरे हैं। विनय कुमार ने इसकी शिकायत कई बार जिलाधिकारी से की थी। इस पर डीएम मनीष कुमार वर्मा ने 22 फरवरी 2019 को जांच के लिए बेसिक शिक्षा अधिकारी की अगुवाई में तीन सदस्यीय टीम गठित कर दी। टीम ने 22 नवंबर को जांच कर रिपोर्ट डीएम को सौंपी।
जांच में पाया गया कि ौ लोगों के नाम पात्रता सूची में दो बार दर्ज करके रुपयये निकाले गए। ऐसे ही 13 लाभार्थियों को पता ही नहीं है कि उनके नाम पर शौचालय का रुपया आया और निकाल भी लिया गया। वहीं, छह ऐसे लाभार्थी भी हैं, जिनके शौचालय महीनों बाद भी अब तक अधूरे हैं। जांच कमेटी ने रिकवरी की संस्तुति कर दी है। माना जा रहा है कि जल्द ही अवैैध तरीके से डकारा गया धन वसूल करने की कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी। इसकी जानकारी होने के बाद से प्रधान-सेक्रेटरी के होश उड़े हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें