फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: महिला थाने से हंसी-खुशी लौटे दंपती, फंदे पर लटका मिला पति का शव

विज्ञापन
मृतक बनारसी की फाइल फोटो।
विज्ञापन
महिला थाने से सुलह कर लौटे दंपती, फंदे पर लटका मिला पति का शव
विज्ञापन

- शुक्रवार को मजदूर ने एसपी से शिकायत कर पत्नी पर पीटने का लगाया था आरोप
- करारी कोतवाली के रहीमपुर मोलानी स्थित ईंट-भट्ठे पर शनिवार रात हुई घटना
फोटो नं-09
संवाद न्यूज एजेंसी
करारी। पत्नी पर मारपीट का आरोप लगाने वाले ईंट-भट्ठा मजदूर का बिजली के पोल में रस्सी के सहारे फंदे से लटका शव मिला। मारपीट मामले की शिकायत पर शनिवार को ही महिला थाने की पुलिस ने दोनों के बीच सुलह-समझौता कराने के बाद वापस भेजा था। पुलिस घटना को खुदकुशी मान रही है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली के सैदनपुर निवासी बनारसी (50) करारी क्षेत्र के रहीमपुर मोलानी स्थित ईंट-भट्ठे में मजदूरी करता था। बनारसी को नशे की लत थी। इसी वजह से उसका पत्नी रानी देवी से अक्सर विवाद होता था। साथ काम करने वाले अन्य मजदूरों की माने तो दंपती के बीच अक्सर मारपीट हो जाती थी। इसी वजह से रानी देवी अपनी बेटी आरती व बहू के साथ गांव में रहती थी। बनारसी अकेले ईंट भट्ठे में झोपड़ी बनाकर रहता था। शुक्रवार को बनारसी ने एसपी बृजेश श्रीवास्तव को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उसकी पत्नी अक्सर उसे पीटती है। एसपी ने मामले की जांच महिला थाने को करने का निर्देश दिया। महिला थाना प्रभारी उर्मिला सिंह का कहना है कि शनिवार को बनारसी व उसकी पत्नी को थाने बुलाया गया था। उनके साथ गांव के प्रधान भी आए थे। दोनों पक्ष ने रजामंदी से आपस में सुलह-समझौता कर लिया था। पत्नी को घर छोड़ने के बाद बनारसी ईंट भट्ठे पर चला गया। इसके बाद क्या हुआ, उन्हें कुछ मालूम नहीं। शनिवार की देर रात ही साथ में काम करने वाले मजदूरों की नजर बनारसी के शव पर पड़ी। शव पतली रस्सी के सहारे बिजली के पोल से लटक रहा था। घटना देख मजदूरों ने ईंट-भट्ठा मालिक को खबर दी। भट्ठा मालिक की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। इंस्पेक्टर करारी सुनील सिंह का कहना है कि फिलहाल मामला खुदकुशी का लग रहा है। परिवारवालों की तरफ से भी किसी तरह की तहरीर नहीं दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारण का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें