फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रीवा एक्सप्रेस से मासूम सहित दंपती लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
रीवा एक्सप्रेस से मासूम सहित दंपती लापता
विज्ञापन

- सोमवार की सुबह शीतला धाम में दर्शन कर जा रहे थे दिल्ली
- दंपती का मोबाइल स्वीच ऑफ होने से परिजन परेशान
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर (कौशाम्बी)। शक्ति पीठ मां शीतला के दर्शन कर दिल्ली वापस लौट रहे एक दंपती व उनका चार साल का मासूम बेटा रीवा एक्सप्रेस से लापता हो गए। वह लोग सोमवार की सुबह सिराथू रेलवे स्टेशन से ट्रेन पर सवार हुए थे। दंपती का मोबाइल स्विच ऑफ होने से परिजन परेशान हैं। दिल्ली के अलावा वे लोग खोजबीन करते हुए सिराथू आए हैं।
विज्ञापन

दिल्ली के सरोजनी नगर निवासी वीरेंद्र गुप्ता (25) पुत्र राजेंद्र गुप्ता दिल्ली की एक कोरियर कंपनी में काम करते हैं। वीरेंद्र अपनी पत्नी निशा व चार माह के बेटे चहल के साथ शीतला धाम दर्शन के लिए आया था। दर्शन करने बाद वह लोग सोमवार को सिराथू रेलवे स्टेशन से रीवा एक्सप्रेस से सवार होकर दिल्ली के लिए निकले। वीरेंद्र ने घरवालों को फोन करके वापस आने की जानकारी दी। ट्रेन दिल्ली पहुंचने के बाद भी वीरेंद्र परिवार के साथ घर नहीं पहुंचा तो परिजन परेशान हो गए। उन्होंने वीरेंद्र व निशा के मोबाइल पर संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन दोनों के मोबाइल स्विच ऑफ बता रहा हैं। कड़ा के तीर्थ पुरोहित से बात करने पर उसने दंपती को ट्रेन तक छोड़ने की जानकारी दी। अब घरवाले दंपती की खोजबीन करते हुए कौशाम्बी आ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें