फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: अगवा बेटी की तलाश कर रहे दंपती समेत तीन को पीटा

Mon, 01 Jul 2024 06:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
अगवा बेटी की तलाश कर रहे पति-पत्नी और गर्भवती बेटी को खुन्नस में आरोपियों ने घर में घुसकर पीट दिया।
विज्ञापन

कोतवाली इलाके के एक गांव में रहने वाले व्यक्ति ने बताया कि 26 जून को संदीपनघाट कोतवाली इलाके में रहने वाला युवक अपने परिवार वालों के साथ मिलकर उसकी बेटी को अगवा कर ले गया था। खोजबीन के बाद भी बेटी का पता नहीं चलने पर उसने पुलिस को नामजद तहरीर दी।
आरोप है कि इसी खुन्नस में शनिवार शाम आरोपी ने अपने परिवार के साथ मिलकर उसके घर में घुसकर मारपीट की। बीचबचाव करने पहुंची पत्नी व गर्भवती बेटी को भी पीटा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शोरगुल पर पहुंचे ग्रामीण जुटने लगे तो आरोपी भाग निकले। घटना की जानकारी पुुलिस कंट्रोल रूम को डालय 112 पर दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से इलाज के लिए सीएचसी सिराथू में भर्ती कराया। रविवार को आरोपियों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें