फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: आरोग्य मंदिर में धंसी भ्रष्टाचार की फर्श, आठ फीट गड्ढे में गिरी आशा कार्यकर्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
सिराथू के मोंगला गांव में रविवार दोपहर आरोग्य स्वास्थ्य मंदिर के अंदर की फर्श अचानक धंस गई। इस दौरान दवा निकाल रही आशा कार्यकर्ता आठ फीट गहरे गड्ढे में गिरकर जख्मी हो गई। उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। सीएमओ ने प्रभारी मेडिकल ऑफिसर और विभागीय जेई से अलग-अलग जांच रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन


रविवार को पल्स पोलियो अभियान के तहत पइंसा मजरा मोंगला गांव स्थित आरोग्य स्वास्थ्य मंदिर में शिविर लगाकर बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाई जा रही थी। सीएचओ पूजा सरोज, एएनएम प्रभा देवी, आशा कार्यकर्ता सुमन देवी व पुष्पा देवी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता रीता देवी की ड्यूटी लगी थी।
दोपहर 12 बजे के करीब सीएचओ ने आशा कार्यकर्ता सुमन देवी को आरोग्य मंदिर के अंदर रखी वैक्सीन लाने के लिए भेजा। कमरे में घुसते ही फर्श धंस गई और सुमन आठ फिट गहरे गड्ढे में गिर गई। सीढ़ी मंगाकर उसे बाहर निकाला गया। पहले सीएचसी सिराथू फिर मेडिकल कॉलेज भेजा गया। प्राथमिक उपचार के बाद जख्मी सुमन को डॉक्टरों ने घर भेज दिया।
विज्ञापन

इनसेट

आरोग्य मंदिर कि जगह पर था कुआं
मोंगला गांव में आरोग्य स्वास्थ्य मंदिर का निर्माण 2018 में कराया गया था। ग्राम प्रधान रियाज अहमद ने बताया कि इस स्थान पर पहले कुंआ था। कार्यदायी संस्था ने कुएं को बस मिट्टी से पाट दिया था और आरोग्य मंदिर का निर्माण करा दिया था।

वर्जन

संबंधित मेडिकल ऑफिसर से पूरे घटना क्रम की विस्तृत जांच रिपोर्ट मांगी गई है। विभागीय जेई से भी दो दिन के भीतर निर्माण कार्यों की जांच कर रिपोर्ट देनो का कहा गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


- डॉ. संजय प्रसाद, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें