फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोलियो की तर्ज पर घर-घर खोजे जाएंगे कोरोना संदिग्ध

विज्ञापन
विज्ञापन
पोलियो की तर्ज पर घर-घर खोजे जाएंगे कोरोना संदिग्ध
विज्ञापन

जिले के प्रभारी मंत्री ने दस दिवसीय अभियान का किया शुभारंभ
सामुदायिक संक्रमण रोकने के लिए शासन ने उठाया एहतियाती कदम
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुं। कोरोना वायरस का सामुदायिक संक्रमण रोकने के लिए पल्स पोलियो की तर्ज पर अभियान चलाया जाएगा। 15 जुलाई तक चलने वाले इस अभियान के तहत घर-घर जाकर कोरोना संदिग्धों की पहचान की जाएगी। रविवार को प्रभारी मंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय ने मंझनपुर स्थित रोडवेज डिपो में आयोजित कार्यक्रम के दौरान दस दिवसीय अभियान का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

इधर बीच पखवाड़े भर से कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी के साथ बढ़ा है। वायरस का सामुदायिक फैलाव रोकने के लिए सरकार ने पल्स पोलियो की तर्ज पर कोविड-19 विशेष सर्विलांस अभियान चलाने का फरमान जारी किया है। डिप्टी सीएमओ डॉ. हिंद्र प्रकाश मणि ने बताया कि अभियान के तहत जैसे पोलियो ड्रॉप पिलाने के लिए टीमें डोर-टू-डोर जाती हैं उसी तरह से घर-घर पहुंचकर एक-एक सदस्य के स्वास्थ्य की जांच करेंगी। शरीर का तापमान और ब्लड प्रेशर चेक करेंगी। कोरोना संक्रमित के संपर्क में आए लोगों का ब्योरा तैयार करेंगी। अगर कहीं भी कोई भी व्यक्ति संक्रमित के संपर्क में आने वाला मिला तो टीम उसे होम क्वारंटीन कराएगी। वहीं स्वास्थ्य परीक्षण में खांसी, जुकाम व बुखार के लक्षण मिलते हैं, तो उसकी कोरोना जांच कराई जाएगी। बताया कि रविवार पांच जुलाई से प्रारंभ होने वाला दस दिवसीय अभियान 15 जुलाई तक चलेगा। रोडवेज बस डिपो में आयोजित वन महोत्सव कार्यक्रम में हिस्सा लेने आए प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय ने आठ टीमों को पल्स आक्सीमीटर एवं थर्मामीटर देकर अभियान का शुभारंभ किया। इस मौके पर सीएमओ डॉ. पीएन चतुर्वेदी समेत कई विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें