एक कोरोना पीड़ित प्रसूता की गुरुवार रात मौत हो गई। प्रसूता पइंसा इलाके की रहने वाली है। 15 अगस्त को प्रयागराज में जांच के दौरान उसे पॉजिटिव पाया गया था। प्रसव के लिए प्रसूूता को मंझनपुर स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां गुरुवार को प्रसव के बाद उसकी मौत हो गई। डॉक्टरों के मुताबिक नवजात पूरी तरह से स्वस्थ है। प्रसूता की मौत के बाद प्रशासन ने उसका शव अपने कब्जे में ले लिया है।