फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस कर्मी व प्राइमरी शिक्षकों समेत 21 मिले कोरोना पॉजिटिव

विज्ञापन
corona test
विज्ञापन
जिले में संक्रमण की रफ्तार के साथ ही वायरस की जद में आए लोगों के स्वस्थ होने का भी सिलसिला तेज हो गया है। शुक्रवार को जिले का रिकवरी रेट 81.32 फीसदी पहुंच गया। वहीं, दूसरी तरफ 21 और नए लोग कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। संक्रमितों मेें एक पुलिस कर्मी व दो प्राइमरी शिक्षक भी शामिल हैं।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. पीएन चतुर्वेदी ने बताया कि दोआबा में संक्रमण की रोकथाम के लिए लगातार संदिग्धों की जांच कराई जा रही है। जांच का दायरा बढ़ाते हुए शुक्रवार को भी जिले के सभी सीएचसी, पीएचसी एवं कंटेनमेंट जोन में शिविर लगाया गया। शिविरों में आए 1460 संदिग्धों की जांच कराई गई। इनमें से 1017 की एंटीजेन किट व दो की ट्रूनॉट के जरिए जांच कराई गई।
जबकि 451 संदिग्धों का स्वॉब सैंपल लेकर आरटीपीसीआर जांच के लिए केजीएमसी लखनऊ भेज दिया गया। विभिन्न माध्यमों से आई जांच रिपोर्ट में 21 लोग पॉजिटिव निकले हैं।
विज्ञापन

इनमें दो प्राइमरी शिक्षक व एक पुलिस कर्मी भी शामिल हैं। सर्वाधिक छह संक्रमित मूरतगंज क्षेत्र में मिले हैं। जबकि मंझनपुर में चार, सिराथू व चायल में तीन-तीन, नेवादा तथा सरसवां में दो-दो और मंझनपुर में एक व्यक्ति पॉजिटिव निकला है।
संक्रमितों के इलाज की व्यवस्था कराने के साथ ही इनके संपर्क में आए लोगों की तलाश की जा रही है। सीएमओ ने बताया कि यह अच्छा संकेत है कि यहां का रिकवरी दर तेजी से बढ़ रहा है
। अब तक मिले 1210 संक्रमितों में 984 मरीजों के ठीक होने की वजह से रिकवरी रेट उछलकर 81.32 फीसदी पहुंच गया है। फिलहाल 211 मरीजों का इलाज किया जा रहा है। जबकि विभिन्न कोविड अस्पतालों में भर्ती 15 मरीजों की अब तक मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें