फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना ने साल का तोड़ा रिकार्ड, पीएचसी मंझनपुर के वार्ड ब्वॉय सहित 13 संक्रमित मिले

विज्ञापन
Corona breaks record for the year, 13 infected including Ward Boy of PHC Manjhanpur found - फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन
कोरोना ने इस साल में अब तक रिकार्ड तोड़ दिया। मंगलवार को जिले के में सर्वाधिक 13 संक्रमित मरीज मिले हैं। जिसमें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मंझनपुर का एक वार्ड ब्वॉय भी शामिल है। 13 नए संक्रमित मिलने के साथ ही जिले में कुल सक्रिय मरीजों की संख्या 42 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग की टीमें संक्रमित मरीजों की इलाज की व्यवस्था कराने के साथ ही इनके संपर्क में आए लोगों को चिह्नित करने में जुट गईं हैं।
विज्ञापन

जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. यश अग्रवाल ने बताया कि मंगलवार को 13 नए पॉजिटिव केस मिले हैं। संक्रमित मरीजों के इलाज की व्यवस्था की जा रही है। संक्रमण की बढ़ रही रफ्तार को देखते हुए इन लोगों के संपर्क में आए लोगों को चिह्नित किया जा रहा है। सभी लोगों की जांच कराई जाएगी। सर्विलांस अधिकारी ने बताया कि मंगलावर को जिले में 1566 संदिग्धों की जांच की गई। जिसमें 13 लोग पॉजिटिव मिले हैं। इनमें मंझनपुर पीएचसी का एक वार्ड ब्वॉय भी शामिल है।
108 साल की अम्मा बोलीं, टीका लगवाने से नहीं होती दिक्कत
कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए सरकार 45 साल से अधिक उम्र वाले हर व्यक्ति को टीका लगवाने की सलाह दे रही है। इसके बाद भी तमाम लोग टीका लगवाने नहीं जा रहे हैं। मंगलवार को चायल पीएचसी पहुंचीं 108 साल की बुजुर्ग महिला ने टीका लगवाया। टीका लगवाने के बाद स्वास्थ्य कर्मियों के पूछने पर बुजुर्ग महिला बोलीं उनको किसी तरह की दिक्कत नहीं है।
विज्ञापन

सरकार ने जिले में अप्रैल में 1.12 लाख लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा है। इसके बाद भी लोग टीकाकरण से बच रहे हैं। मंगलवार को जिले के 36 केंद्रों पर वैक्सीनेशन किया गया। जिसमें सिर्फ 2595 लोग ही टीका लगवाने पहुंचे थे। इन सब के बीच चायल पीएचसी पहुंचीं एक बुजुर्ग महिला ने न सिर्फ टीका लगवाया बल्कि 45 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को टीका लगवाने की सलाह दी।
वैक्सीनेशन की जागरूकता के लिए निकली वैन
कोरोना वैक्सीनेशन की जागरूकता के लिए मंगलवार को सरसवां पीएचसी से जागरूकता वैन को रवाना किया गया। यह वैन गांव-गांव भ्रमण कर लोगों को वैक्सीनेशन के लिए जागरूक करेेगी। जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. यश अग्रवाल ने बताया कि वैन में मौजूद कर्मचारी लोगों को टीकाकरण के लिए जागरूक करेंगे। 45 साल से अधिक उम्र के प्रत्येक व्यक्ति को सोमवार से शनिवार तक हर पीएचसी, सीएचसी व जिला अस्पताल में निशुल्क टीका लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें