फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 हजार में बदली जा रहीं कॉपियां

Thu, 14 Feb 2019 12:08 AM IST
shailendra Kumar अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
कौशाम्बी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
दोआबा के शिक्षा माफिया ने यूपी बोर्ड परीक्षा में वायस रिकार्डर युक्त सीसीटीवी कैमरों की नजरों से बचने का तरीका निकाल लिया है। इस बार माफिया चिट अथवा इमला बोलकर नकल कराने की जगह सीधे कॉपी बदलने का ठेका ले रहे हैं। इसके लिए 25 हजार रुपये का रेट खोल दिया है। अजुहा इस खेल में सबसे आगे चल रहा है।
विज्ञापन


दोआबा के शिक्षा माफिया का कोई जोड़ नहीं है। पिछले साल सरकार ने परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरा लगवाया तो शातिरों ने इमला बोलकर नकल कराना शुरू कर दिया। इसकी भनक लगने पर इस बार शासन ने कक्ष के दोनों तरफ वायस रिकार्डर युक्त सीसीटीवी कैमरा लगवा दिया। ताकि इमला बोलकर नकल कराने वालों की आवाज रिकार्ड की जा सके, लेकिन शातिरों ने इसकी भी काट निकाल ली। सूत्रों की मानें तो परीक्षा केंद्र बने 50 वित्तविहीन स्कूलों में आधे से अधिक ने ठेका लेना शुरू कर दिया है। माफिया कॉपी बदलने के लिए परीक्षार्थियों से 25-25 हजार रुपये वसूल रहे हैं। मांग पूरी होने के बाद परीक्षार्थी को कॉपी का सिर्फ ऊपरी पन्ना भरने की सलाह दी जाती है। अंदर के सभी पन्ने खाली छोड़कर रखे जाते हैं।
परीक्षा अवधि खत्म होने से 15 मिनट पहले बाथरूम के बहाने परीक्षार्थी को बाहर बुलाकर लिखी हुई कॉपी सादे पन्ने से बदल दी जाती है। इस खेल के बारे में केंद्र की पहरेदारी में लगे सेक्टर और स्टेटिक मजिस्ट्रेट को भनक नहीं लग पाती है। इस तरह का खेल अजुहा क्षेत्र के स्कूलों में ज्यादा हो रहा है।
विज्ञापन


मंगलवार को द्वितीय पाली की परीक्षा में तो इस क्षेत्र के एक केंद्र ने सारी सीमाएं ही लांघ दी। बताया जा रहा है कि केंद्र ने करीब डेढ़ सौ कॉपियां बदलवा दी। इस वजह से यहां की कॉपियां आठ बजे के बाद संकलन केंद्र में जमा हो सकीं। डीआईओएस का कहना है कि प्रशासन की ओर से लगातार औचक निरीक्षण किए जा रहे हैं। सभी संभावित पहलुओं पर निगाह रखी जा रही है। अगर ऐसा कुछ हो रहा है तो जल्द ही नकल माफिया के खिलाफ बड़ी कार्रवाई हो सकती है। 779 परीक्षार्थियों ने छोड़ा इम्तिहान ः मंझनपुर। बुधवार को बोर्ड परीक्षा में कहीं कोई गड़बड़ी नहीं पकड़ी जा सकी। प्रथम पाली में हाईस्कूल गृह विज्ञान की परीक्षा थी। इसके लिए पंजीकृत 7758 छात्राओं में 6980 ने ही परीक्षा दिया। जबकि द्वितीय पाली में इंटर अर्थशास्त्र का पेपर था। डीआईओएस ने बताया कि द्वितीय पाली की परीक्षा के लिए सिर्फ आठ छात्र पंजीकृत थे। इनमें से केवल सात ने ही इम्तिहान दिया। इस तरह से करीब 779 परीक्षार्थ्यो ंने मैदान छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें