फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: फेफड़ों को जकड़ रही सीओपीडी...सर्दियों में दो से तीन गुना बढ़ जाते मरीज

Wed, 18 Nov 2026 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में लगी मरीजों की भीड़। संवाद
विज्ञापन
फेफड़ों को धीरे-धीरे कमजोर करने वाली सीओपीडी (क्रॉनिक ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज) गंभीर श्वसन बीमारी लोगों को धीरे-धीरे जकड़ रही है। इसकी शुरुआत अक्सर सामान्य खांसी, बलगम और सांस फूलने जैसी परेशानियों से होती है। बाद में स्थिति गंभीर हो जाती है। विशेषज्ञों के मुताबिक सर्दियों में फेफड़ा और श्वसन रोग संबंधी बीमारियों के मरीज दो से तीन गुना तक बढ़ जाते हैं।
विज्ञापन

पहले लोग फेफड़े की बीमारियों को मौसम का असर समझकर नजरअंदाज कर देते हैं। धीरे-धीरे बीमारी बढ़ने पर सांस लेने में दिक्कत होने लगती है। सर्दियों में ठंडी हवा और वायु प्रदूषण के कारण मरीजों की मुश्किलें और बढ़ जाती हैं। इसी बीमारी के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए 18 नवंबर को विश्व सीओपीडी दिवस मनाकर लोगों को जागरूक किया जाता है।
मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. हरिओम कुमार सिंह ने बताया कि सामान्य दिनों में अस्पताल की ओपीडी में सीओपीडी के 20 से 25 मरीज आते हैं। सर्दियों में यह संख्या दो से तीन गुना तक बढ़ जाती है। ठंड और प्रदूषण के कारण सांस की नलियों में परेशानी बढ़ सकती है। पहले से इस बीमारी से पीड़ित मरीजों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत होती है।
विज्ञापन

धुआं और प्रदूषण फेफड़ों के लिए खतरा
बीड़ी-सिगरेट और तंबाकू का सेवन सीओपीडी के प्रमुख जोखिम कारकों में शामिल है। इसके अलावा दूसरे के धुएं, धूल, वायु प्रदूषण और घरों में लकड़ी व उपले जैसे ईंधन के धुएं के संपर्क में रहने से भी फेफड़ों को नुकसान पहुंचता है। लगातार खांसी, बलगम और सांस फूलना इसके प्रमुख लक्षण हैं। लंबे समय तक इन लक्षणों की अनदेखी बीमारी को गंभीर बना सकती है।
समय पर जांच और उपचार जरूरी
सीओपीडी से बचाव के लिए धूम्रपान पूरी तरह छोड़ना और धूल-धुएं से दूरी बनाना जरूरी है। घरों में स्वच्छ ईंधन और उचित वेंटिलेशन की व्यवस्था रखें। लंबे समय तक खांसी या सांस फूलने की समस्या होने पर चिकित्सक से परामर्श लेकर स्पाइरोमेट्री जांच कराएं। डॉक्टर की सलाह से इन्हेलर का नियमित इस्तेमाल करें। मोती लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के डॉ. अमिताभ दास शुक्ला के मुताबिक फ्लू और न्यूमोकोकल संक्रमण से बचाव के लिए टीकाकरण भी जरूरी है। बीमारी का पूर्ण इलाज संभव नहीं है लेकिन समय पर पहचान और उचित उपचार से इसके लक्षणों को नियंत्रित कर जीवन की गुणवत्ता बेहतर बनाई जा सकती है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें