फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: आंबेडकर जयंती से पहले वायरल वीडियो पर विवाद, प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के अधावां गांव में डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती से पहले एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। एक्स पर अपलोड इस वीडियो पर पुलिस ने जांच की तो यह वीडियो चंदा मांगने के दौरान हुई कहासुनी का निकला। वीडियो लोगों के बीच पहुंचा तो इससे आक्रोश फैल गया। पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर दो लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

उपनिरीक्षक और चौकी प्रभारी हिनौता ने थाने में तहरीर देकर बताया कि 13 अप्रैल को एक वीडियो पुलिस को मिला। वायरल वीडियो की जांच के दौरान पता चला कि हिनौता निवासी सुभाष आंबेडकर जयंती के कार्यक्रम कराने के नाम पर चंदा मांग रहे थे। इसी दौरान गांव के लक्ष्मण का चंदे को लेकर उनसे विवाद हो गया।
आरोप है कि लक्ष्मण ने नशे की हालत में डॉ. भीमराव के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी, जिसका वीडियो सुभाष ने बना लिया। फिर वायरल कर दिया। पूछताछ में लक्ष्मण ने गाली देने की बात स्वीकार करते हुए माफी मांग ली और भविष्य में ऐसी गलती नहीं दोहराने की बात कही। वहीं, पुलिस ने घटना की सूचना पुलिस को देने की बजाय सीधे वीडियो को एक्स पर वायरल करने को गंभीरता से लिया। सुभाष के इस कृत्य से जन जनभावनाएं भड़की हैं। इस पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

कार्यक्रम कराने की अनुमति थी या नहीं यह तथ्य विवेचना में आ जाएगा। फिलहाल वीडियो वायरल किए जाने के आधार पर दोनों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। जांच के बाद अन्य जो तथ्य सामने आएंगे, उसी के आधार पर कार्रवाई होगी। - जनेश्वर प्रसाद पांडेय, सीओ, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें