फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: शटरिंग का सामान बेचने का उलाहना देने पर ठेकेदार को पीटा

Tue, 18 Feb 2025 01:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
करारी कोतवाली के अमीनपुर संवरो गांव में शटरिंग का सामान बेचने का उलाहना देने पर ठेकेदार की पिटाई कर दी गई। गुवारा तैयबपुर निवासी सुनील कुमार ने बताया कि वह शटरिंग लगाने का ठेका लेता है। अमीनपुर सवरों में पूर्व प्रधान के गेस्ट हाउस में शटरिंग लगाई है। 75 हजार रुपये में काम तय हुआ था।
विज्ञापन

40 हजार रुपये विपक्षी ने दिए थे। छत ढलाई के बाद जब वह शटरिंग खोलने गया तो मौके से पूरा सामान गायब था। स्थानीय लोगों ने बताया कि उसका सामान बेच दिया गया है। आरोप है कि इसका उलाहना देने पर विपक्षी ने उसकी पिटाई करने के साथ ही जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित की शिकायत पर एसपी ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें