फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: करंट से झुलसे संविदा लाइनमैन की अस्पताल में मौत

Tue, 24 Sep 2024 06:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
मृतक लाइनमैन सोनू की फाइल फोटो।
विज्ञापन
सरायअकिल के तिल्हापुर गांव में शुक्रवार शाम बिजली के खंभे पर चढ़कर लाइन दुरुस्त करते समय करंट की चपेट में आकर झुलसे संविदा लाइनमैन की सोमवार सुबह उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

तिल्हापुर गांव निवासी सोनू विद्युत उपकेंद्र पुरखास में संविदा लाइनमैन था। शुक्रवार शाम वह उपकेंद्र से शटडाउन लेकर तिल्हापुर गांव स्थित ब्रह्मचारी आश्रम के पास खंभे पर चढ़कर खराब लाइन दुरुस्त कर रहा था। शटडाउन के बाद भी अचानक हाईटेंशन लाइन में करंट आ गया।
करंट की चपेट में आने से सोनू खंभे से गिरकर ट्रांसफाॅर्मर के लिए लगे लोहे के एंगल पर झूल गया था। हादसे में उसका बायां हाथ भी कट गया था। साथी कर्मचारियों एवं परिजनों ने उसे गंभीर हालत में प्रयागराज के एक निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया था। जहां, सोमवार सुबह इलाज के दौरान सोनू की मौत हो गई।
विज्ञापन

खबर मिलते ही परिवार के लोग रोने-बिलखने लगे। इंस्पेक्टर सुनील कुमार सिंह ने बताया कि फिलहाल परिजनों की ओर से किसी तरह का कोई आरोप नहीं लगाया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्थिति साफ होगी। घर वाले तहरीर देंगे तो मुकदमा भी दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें