फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतियोगिता के विजेताओं को मिला इनाम

Sat, 09 May 2015 01:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर (ब्यूरो)। कलेक्ट्रेट के सम्राट उदयन सभागार में शुक्रवार को भू-पर्यावरण पर आधारित प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया था। इसमें जिले के नौ विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। बेहतर प्रदर्शन करने वाले 33 छात्र-छात्राओं को डीएम ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों को भूमि के महत्वों के बारे में भी कृषि वैज्ञानिकों ने जानकारी दी।
विज्ञापन


कलेक्ट्रेट के सम्राट उदयन सभागार में भूमि उपयोग समिति की ओर से भू-पर्यावरण पर आधारित प्रतियोगिताओं का आयोजिन किया गया। इस प्रतियोगिता में दुर्गा देवी इंटर कॉलेज ओसा, कस्तूरबा गांधी इंटर कॉलेज भरवारी, वशिष्ठ बालिका इंटर कॉलज मंझनपुर, डीडीआर पब्लिक इंटर कॉलज भरवारी और धर्मा देवी इंटर कॉलज केन कनवार समेत नौ विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।

बच्चों ने भाषण आदि प्रतियोगिता के माध्यम से भूमि के महत्व पर प्रकाश डाला। प्रतियोगिता में अच्छा स्थान पाने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित करते हुए डीएम राजमणि यादव ने कहा है भारत इकलौता ऐसा देश है जहां भूमि को मां की संज्ञा दी जाती है। हर भारतीय का धर्म है कि वह मां का सम्मान निरंतर करता रहे। कार्यक्रम के आयोजक भूमि उपयोग समिति के सचिव सुनील श्रीवास्तव ने बताया कि प्रत्येक स्कूल से तीन-तीन छात्र-छात्राओं को सीनियर और जूनियर वर्ग में सम्मानित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें