फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: जुगराजपुर से छेकवा जाने वाला संपर्क मार्ग क्षतिग्रस्त

Tue, 08 Aug 2023 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
कनैली। कौशाम्बी ब्लॉक में जुगराजपुर से छेकवा जाने वाला संपर्क मार्ग क्षतिग्रस्त हो गया है। गड्ढे तो पहले ही आवागमन में दिक्कत करते थे, बारिश के मौसम में जलभराव के कारण इस रास्ते से गुजरना मुसीबत को दावत देने से कम नहीं है।
विज्ञापन


करीब ढाई किमी लंबे जुगराजपुर-छेकवा संपर्क मार्ग से छेकवा और जुगराजपुर के अलावा लाला का पूरा, पन्ना का पूरा, दिया उपरहार समेत अन्य कई गांव के लोगों का आना-जाना होता है। गांव के सूरज, अमर और हुबलाल आदि ने बताया कि करीब सात साल पहले यह सड़क बनवाई गई थी। इसके बाद मरम्मत में पीडब्ल्यूडी ने कोई ध्यान नहीं दिया। इसकी वजह से सड़क गड्ढों में तब्दील हो गई है। पूरी सड़क बदहाल है।
पहले तो किसी तरह बचकर लोग निकल जाते थे, बारिश के मौसम में इस रास्ते से गुजरना खतरे से खाली नहीं है। सबसे ज्यादा दिक्कत स्कूल के बच्चों को होती है। कई बार यह मुद्दा ग्रामीणों ने उठाया। अफसरों से शिकायत की, जनप्रतिनिधियों से गुहार लगाई, लेकिन सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन


सड़क की स्थित काफी खराब है। सड़क गड्ढों में तब्दील है। कोई बीमार हो या फिर परिवार के साथ कहीं जाना हो, चार पहिया वाहन बुलाओ तो चालक सड़क की सूरत देखकर गांव के बाहर ही रुक जाता है। अंदर आता ही नहीं। कई गांवों के लोग परेशान है, लेकिन जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे हैं।- रफीक, दीया उपहार

बारिश का पानी भर जाने के कारण सड़क के गड्ढों की गहराई का अंदाजा नहीं मिल पाता। इससे आए दिन बाइक और साइकिल सवार गिरकर घायल होते रहते हैं। स्कूल पहुंचने के पहले ही बच्चों की ड्रेस खराब हो जाती है। कई बार बच्चे गड्ढों में गिरकर जख्मी भी हो चुके हैं। -छेदीलाल, छेकवा
वर्जन
जुगराजपुर-छेकवा संंपर्क मार्ग की बदहाली की जानकारी है। इसके चौड़ीकरण का प्रस्ताव पिछले भी भेजा गया था, लेकिन स्वीकृति नहीं मिली। इस बार भी एस्टीमेट भेजा गया है। स्वीकृति मिलने का इंतजार है।- एसएन शुक्ला, एई, पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें