फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिकन पॉक्स का कहर, 40 लोग पीड़ित

Sun, 12 Feb 2017 12:09 AM IST
कौशाम्बी ब्यूरो
विज्ञापन
जमदुआ गांव में चिकन पाक्स से पीड़ित लोगों की जांच करते चिकित्सक।
विज्ञापन
मौसम बदलते ही चिकन पॉक्स से लोग पीड़ित होने लगे हैं। मंझनपुर के जमदुआ गांव में बीमारी घर-घर दस्तक देने लगी है। आरबीएसके टीम जांच करने पहुंची तो करीब 40 लोग पीड़ित मिले। इनमें प्राथमिक विद्यालय के करीब 25 छात्र हैं। टीम ने लोगों को दवाएं दी हैं। रिपोर्ट सीएमओ को भेज दी गई है।
विज्ञापन



राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) के तहत परिषदीय विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों की साल में एक बार डॉक्टरों की टीम जांच करती है। इसके तहत आरबीएसके टीम ने जमदुआ प्राथमिक विद्यालय के छात्रों की जांच। जांच के दौरान चौंकाने वाला खुलासा हुआ। इस विद्यालय के करीब 25 छात्र चिकन पॉक्स से पीड़ित थे। छात्रों के शरीर पर बड़े-बड़े दाने निकले थे। इससे बच्चों के शरीर में जलन हो रही थी। शिवंाशी, पंकज, आशीष की स्थिति खराब थी। छात्रों से पूछताछ करने के बाद  टीम ने गांव का भ्रमण किया। जांच की तो करीब 12 महिलाएं भी चिकन पॉक्स से पीड़ित मिलीं। ग्रामीणों ने बताया कि करीब छह हफ्ते से यह बीमारी गांव में फैली है। जांच के बाद डॉक्टर अरुण केशरवानी, डॉ. अलीमा खातून ने पीड़ित लोगों को दवाएं दी। साथ ही साफ-सफाई से की सलाह भी दी। बताया कि बीमारी साफ-सफाई न होने से फैलती है। टीम में बेलाल अहमद,  संतोष कुमार, आशा सुशीला आदि मौजूद रहीं। ग्राम प्रधान हेमचंद्र लोधी की मौजूदगी में टीम ने इलाज किया। वहीं लोगों का कहना है कि समस्या का समाधान किया जाना चाहिए जिससे लोगों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें