बिजली व सिलिंडर के दामों में बढ़ोत्तरी को लेकर प्रदर्शन करते कांग्रेसी। स्रोत: स्वयं
नगर पंचायत चरवा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बिजली दरों में 10 प्रतिशत सरचार्ज वृद्धि, गैस सिलिंडरों के बढ़े दाम और अघोषित बिजली कटौती के विरोध में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेसी खूब गरजे। मौके पर वक्ताओं ने आरोप लगाया कि सरकार की नीतियों से आम जनता, किसान, व्यापारी और गरीब वर्ग प्रभावित हो रहे हैं।
अगुवाई करते हुए जिलाध्यक्ष गौरव पांडेय ने कहा कि कहा कि बिजली दरों में बढ़ोतरी से लोगों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ा है जबकि गैस सिलिंडर महंगे होने से व्यापारियों की लागत बढ़ रही है। चरवा क्षेत्र के टाटा फीडर, काजू फीडर सहित नगर में बिना रोस्टर बिजली आपूर्ति की जा रही है।
कहाकि लोगों को भीषण गर्मी में घंटों बिजली कटौती का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि बिजली व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो कांग्रेस जन आंदोलन शुरू करेगी।
प्रदर्शन में पूर्व प्रदेश सचिव रामबहादुर त्रिपाठी, जिला उपाध्यक्ष राम सूरत रैदास, सुरेंद्र शुक्ला, श्याम सिंह भदौरिया, जयप्रकाश जायसवाल, सचिन पांडेय, रावेंद्र यादव, प्रदीप सिंह पटेल, निक्की पांडेय सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।