जिला कांग्रेस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद पदाधिकारी। स्रोत: मीडिया प्रभारी
- फोटो : credit
जिला कांग्रेस कमेटी ने बुधवार को पार्टी कार्यालय में जिलाध्यक्ष गौरव पांडेय की अध्यक्षता में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जंयत मनाई गई। गौरव पांडेय ने कहा कि इंदिरा गांधी को पूरा विश्व आयरन लेडी के रूप में जानता है। उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी के नेतृत्व को विश्व स्तर पर देश को सम्मान मिला था। उन्होंने 1971 के युद्ध का उल्लेख करते हुए कहा कि उनके निर्णय और कूटनीति से पाकिस्तान के दो हिस्से हो गए और बांग्लादेश बना। यह उनके मजबूत नेतृत्व का उदाहरण था।
पूर्व प्रदेश सचिव राम बहादुर त्रिपाठी ने कहा कि उनके कार्यकाल में सेना और सीमाओं को मजबूती मिली तथा देश विकास के मार्ग पर आगे बढ़ा। जिला उपाध्यक्ष आशीष मिश्रा पप्पू ने कहा कि इंदिरा गांधी पूरे देश को साथ लेकर चलने में विश्वास रखती थीं और अपने व्यक्तित्व से सबको प्रभावित करती थीं। नेताओं ने कहा कि इंदिरा गांधी का योगदान राष्ट्र निर्माण में एतिहासिक रहा है और उनके बलिदान को सदैव याद रखा जाएगा। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष राम सूरज रैदास, राम बहादुर त्रिपाठी, मो. सारिक, हेमंत रावत, निक्की पांडेय, आनंद कुमार, बिदाई लाल, रामदास आदि मौजूद रहे।