फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेसियों ने रखा उपवास

विज्ञापन
Congressmen kept fast - फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन
कांग्रेसियों ने रखा उपवास
विज्ञापन

उन्नाव कांड में शामिल विधायक को बर्खास्त किए जाने की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। उन्नाव में दुष्कर्म की शिकार पीड़िता को इंसाफ दिलाने के लिए बुधवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में उपवास रखा। वक्ताओं ने घटना में शामिल भाजपा विधायक को बर्खास्त किए जाने की मांग की।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट में उपवास कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पीसीसी सदस्य व उपाध्यक्ष राजेंद्र त्रिपाठी ने कहा कि सरकार अपराधियों को संरक्षण दे रही है। घटना से देश व प्रदेश की बेटियां शर्मसार हुई हैं। इसके अलावा उन्होंने उन्नाव में जिंदगी और मौत से जूझ रहे बेटी व उसके अधिवक्ता के इलाज की व्यवस्था किए जाने की मांग की। इसके अलावा पीड़िता के परिवार को आर्थिक मदद दिए जाने की मांग की गई। इस मौके पर युवा कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष देवेश श्रीवास्तव, पूर्व विधायक रामसजीवन निर्मल, मोहम्मद शाहिद, अरुण, नैय्यर रिजवी, भारत कुमार, सफीक, नकुल दिवाकर, आजम, रजनीश पांडेय, आशीष मिश्र, फैसल अली, अमिता सिंह, वेद प्रकाश पांडेय, युगुल किशोर, जीतेंद्र शर्मा, बालेंद्रधर, वेद प्रकाश, रजनीश पांडेय आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें