मंझनपुर/चायल। पांच राज्यों के चुनाव परिणाम ने कांग्रेस पार्टी में हर्ष है। नतीजों से उत्साहित पार्टी कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकालकर जीत का जशभन मनाया। इसके अलावा जगह-जगह मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया गया। मतदान के बाद आए एक्जिट पोल की वजह से मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, तेलंगाना और मिजोरम समेत पांच राज्यों का चुनाव परिणाम को लेकर कांग्रेसी कुछ ज्यादा ही उत्साहित थे। इसके लिए मंगलवार को सुबह से ही सभी टेलीविजन अथवा मोबाइल सेट से चिपक गए थे।
पहले चरण से ही मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में पार्टी की बढ़त देख पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ता गया। दोपहर तक तस्वीर साफ होने पर सभी खुशी से उछल पड़े। शाम को पार्टी के जिला कार्यालय में जशभन का माहौल हो गया। कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष तलत अजीम की अगुवाई में मुख्यालय मंझनपुर की सड़कों पर विजयी जुलूस निकाल कर पार्टी और उसके मुखिया राहुल गांधी जिंदाबाद के नारे लगाए। मिठाइयां बाटकर खुशी का इजहार किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा के कुशासन से त्रस्त होकर तीनों राज्यों के किसानों, नौजवानों, व्यापारियों और मजदूरों ने पार्टी पर भरोसा जताया है। जिला महासचिव पप्पू मिश्रा ने कहा कि मंगलवार को आए नतीजे भाजपा पर हनुमान जी के गदे का प्रहार है।
2019 में राहुल के नेतृत्व में देश के अंदर कांग्रेस पार्टी की सरकार बनेगी। इस मौके पर राजेंद्र त्रिपाठी, मुमताज सिद्दीकी, कौशलेश द्विवेदी, कुलदीप शुक्ला, इमरान हैदर रिजवी, लालचंद्र हेला, अनीस अहमद, मो. शरीफ तथा संतोष पटेल आदि पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। इसी तरह तरह चायल में भी कार्यकर्ताओं ने लड्डू बाटकर खुशी का इजहार किया। इस मौके पर बृजभान यादव, अजहर लईक, नुरुज्जमा, युसूफ, सिपाही लाल, तौकीर सिद्धिकी आदि मौजूद रहे। लोकतांत्रिक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मोहर्रम अली की अगुवाई में भी कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की।