फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: लखनऊ में हुए लाठीचार्ज को लेकर कांग्रेसियाें ने किया प्रदर्शन

Fri, 20 Feb 2026 02:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट परिसर में अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करते कांग्रेसी
विज्ञापन
पिछले दिनों लखनऊ में प्रदर्शन के दौरान हुए लाठीचार्ज को लेकर बृहस्पतिवार को नाराज कांग्रेसियों ने मुख्यालय स्थित कलक्ट्रेट में भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंप कर विरोध जताया।
विज्ञापन

पार्टी के जिलाध्यक्ष गौरव पांडेय ने प्रदर्शन की अगुवाई करते हुए कहा कि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के साथ पुलिस ने जिस तरह का बर्ताव किया, वह निंदनीय है। उन्होने कहा कि पार्टी के नेता जनता के अधिकारों की लड़ाई लड़ते हैं तो पुलिस को भी जनता के हितों के लिए ही काम करना चाहिए।
पूर्व प्रदेश सचिव रामबहादुर त्रिपाठी ने भी 17 फरवरी को विधानसभा घेराव के दौरान प्रदेश अध्यक्ष अजय राय सहित शीर्ष नेताओं के साथ हुई लाठीचार्ज की घटना की निंदा की। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला उपाध्यक्ष दीपक पांडेय बाबू, रामसूरत रैदास, जिला महासचिव सुरेंद्र शुक्ला, श्याम सिंह भदौरिया, संतोष शुक्ला, शशि त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें