फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: एसआईआर को लेकर कांग्रेस चलाएगी जागरूकता अभियान

Sat, 22 Nov 2025 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
लोगों के घर जाकर एसआईआर के प्रति जागरूक करते कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ता। संवाद
विज्ञापन
विधानसभा चायल क्षेत्र के ग्राम सैय्यद सरौवा स्थित कैंप कार्यालय में बुधवार को कांग्रेस की बैठक जिलाध्यक्ष गौरव पांडेय की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। इस दौरान एसआईआर को लेकर लोगों को जागरूक किया गया।
विज्ञापन

पूर्व जिलाध्यक्ष व वरिष्ठ नेता हंजला उस्मानी ने एसआईआर (स्पेशल समरी रिवीजन) के संबंध में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को जानकारी देते हुए कहा कि मतदाता सूची का नए सिरे से सर्वे हो रहा है। सूची को शुद्ध करने के नाम पर किसी को सूची से हटाया नहीं जाए। इसका ध्यान रखें।
कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्रों में बीएलओ से समन्वय स्थापित कर गांवों में जाकर लोगों को सही तरीके से फॉर्म भरवाने में सहयोग करें। किसी भी समस्या की स्थिति में तत्काल जिलाध्यक्ष को जानकारी दें।
विज्ञापन

प्रदेश प्रवक्ता अलीम उल्ला ने भी कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर जाकर एसआईआर से संबंधित कार्य को प्राथमिकता से करने के लिए प्रेरित किया। बैठक में पूर्व प्रदेश सचिव राम बहादुर त्रिपाठी, प्रदेश सचिव राजेश साहनी, जिला उपाध्यक्ष उदय यादव, जिला महासचिव श्याम सिंह भदौरिया, नूरुल जमा, सचिन पांडेय, किसान कांग्रेस अध्यक्ष समर कोइलहा, सिराथू ब्लॉक अध्यक्ष राम प्रकाश पंडाय, सोनू यादव, मो. हारान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें