फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर उतरे कांग्रेसी, फूंका मोदी का पुतला

Sun, 20 Dec 2015 01:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर (ब्यूरो)। केंद्र सरकार पर बदले की भावना से काम करने का आरोप लगाते हुए शनिवार को कांग्रेसियों ने सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया। इस दौरान मंझनपुर चौराहे पर प्रधानमंत्री का पुतला भी जलाया। प्रदर्शन के दौरान पार्टी नेताओं ने केंद्र सरकार को जनविरोधी और सभी मोर्चे पर विफल भी बताया।
विज्ञापन


जिला कांग्रेस इकाई की शनिवार को मंझनपुर में बैठक हुई। इसमें मौजूद प्रदेश कांग्रेस के सचिव और जिले के सहप्रभारी आशीष पांडेय ने मोदी सरकार पर बदले की भावना से काम करने का आरोप लगाया। कहाकि नेशनल हेराल्ड मामले में सोनिया, राहुल को बदले की नीयत से परेशान किया जा रहा है। उन्होंने केंद्र सरकार को जनविरोधी बताते हुए कहाकि डेढ़ साल में मोदी सरकार ने ऐसा एक भी काम नहीं किया है, जिसका फायदा देश की आम जनता को मिलता। बैठक के बाद कांग्रेसियों ने सड़क पर उतरकर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।

नारेबाजी करते हुए सड़क पर उतरे पार्टी कार्यकर्ताओं ने मंझनपुर चौराहे पर प्रधानमंत्री मोदी का पुतला भी जलाया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष तलत अजीम, रमेश अग्रहरि, नफीस अनवर राजेंद्र त्रिपाठी, बरसातीलाल पंडा, युगुल किशोर त्रिपाठी, शाहिद सिद्दीकी, सत्येंद्र प्रताप सिंह, मुमताज सिद्दीकी, अमिता सिंह, विजमा केसरवानी, रविप्रकाश, श्याममूर्ति, हेमंत रावत, कौशलेश द्विेदी, रामनरेश पासी, दुर्गेश प्रजापति, पताली, अंशुल केसरवानी, पप्पू मिश्र, अच्छन अली, शमी उल्ला, सरफराज आलम, शुभम वर्मा, अनवार अहमद, जुबैर अली, शहनाज परवीन, अरूण कुमार, लल्लू सिंह, पुष्पराज, रंजीत यादव, उमेश पांडेय, शफीक अहमद, समर यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें