चुनाव आयोग के खिलाफ मशाल जुलूस निकालकर विरोध प्रदर्शन करते कांग्रेसी। स्रोत- पार्टी
- फोटो : आजादी के जश्न में तिरंगी रोशनी से नहाई इमारत।
भाजपा सरकार पर लोकतंत्र की हत्या और वोट बैंक की चोरी का आरोप लगाते हुए कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को देर शाम भरवारी में मशाल जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। इस जुलूस का नेतृत्व जिलाध्यक्ष गौरव पांडेय ने किया, जबकि कार्यक्रम का आयोजन जिला उपाध्यक्ष अकरम जका ने किया।
अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के पूर्व राष्ट्रीय सचिव हंजला उस्मानी ने कहा कि भाजपा और आरएसएस देश में तानाशाही थोपना चाहते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग के संरक्षण में वोट बैंक की चोरी की जा रही है, जो लोकतंत्र के लिए खतरनाक है। जिला उपाध्यक्ष आशीष कुमार पप्पू मिश्रा ने प्रधानमंत्री व गृहमंत्री को जाति और धर्म के नाम पर समाज को बांटने वाला बताते हुए कहा कि वह शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे मुद्दों पर बात नहीं करना चाहते।
प्रदेश सचिव राजेश साहनी ने कहा कि अगर चुनाव आयोग ने वोट की चोरी न कराई होती तो आज देश में इंडिया गठबंधन की सरकार होती। जिला महासचिव मोहम्मद आरिज व नगर अध्यक्ष जमशेद ने दिल्ली में एसएससी अभ्यर्थियों के आंदोलन का जिक्र करते हुए कहा कि सरकार युवाओं की आवाज सुनने के बजाय दंगा-फसाद और भ्रष्टाचार में उलझी रहती है। इस मौके पर रामबहादुर त्रिपाठी, कौशलेश द्विवेदी, नैयर रिजवी, सोनू श्रीवास्तव, दीपक पांडेय, सुरेंद्र शुक्ला, अमित द्विवेदी आजाद और जगदीश वैध आदि मौजूद रहे।