फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाली से केंद्र सरकार ने छीनी दाल: शीला

Thu, 01 Sep 2016 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
political news
विज्ञापन
कांग्रेेस की यूपी सीएम उम्मीदवार शीला दीक्षित ने बुधवार को कौशांबी में विरोधी दलों पर जमकर हमला बोला। सबसे ज्यादा निशाने पर भाजपा की केंद्र सरकार रही। कहा कि गरीबों की थाली से केंद्र सरकार ने दाल छीन ली। भाजपा ने काला धन लाने की बात कहकर जनता के साथ छल किया। जनता केंद्र सरकार की सच्चाई समझ चुकी है।
विज्ञापन


भरवारी के सेठ मोहन लाल गेस्ट हाउस में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सीएम उम्मीदवार शीला दीक्षित ने कहा कि जनता सब कुछ जानती है। 27 साल पहले जब प्रदेश में कांग्रेस की सरकार थी तो प्रदेश खुशहाल था। कल कारखाने लग रहे थे। मगर कांग्रेस सरकार जाते ही कारखाने बंद हो गए। प्रदेश में गुंडाराज कायम हो गया। अपराध बढ़ गया है। सपा की सरकार में सबसे ज्यादा दंगे हुए हैं। सपा सरकार ने जातियों के बीच भेदभाव पैदा कर दिया। लोक लुभावन नारे देकर केंद्र में आई भाजपा सरकार ने काला धन विदेश से लाकर प्रत्येक नागरिक को 15 लाख रुपये देने का वादा किया था। मगर दो साल बीतने के बाद भी केंद्र सरकार वादे पर खरी नहीं उतरी।

केंद्र सरकार ने गरीबों की थाली से दाल छीन लिया है। बसपा टिकट के लिए मोल भाव करती है। प्रदेश के चुनाव को लेकर बसपा दो करोड़ में टिकट बेच रही है। दावा किया कि जनता एक बार फिर कांग्रेस पर विश्वास जताएगी। कांग्रेस की नीतियां वर्ग की जरूरत के हिसाब से होती है। कांग्रेस भेदभाव नहीं करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें