फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: वोट चोरी के खिलाफ कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान शुरू

Mon, 29 Sep 2025 01:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
हस्ताक्षर अ​भियान के दौरान भरवारी में मौजूद कांग्रेसी।  संवाद
विज्ञापन
। भरवारी के सुभाषचंद्र बोस नगर दहियापुर में कांग्रेस ने वोट चोरी के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान चलाया। इस मौके पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार की नीतियों को जनता के सामने उजागर किया। अभियान का नेतृत्व जिलाध्यक्ष गौरव पांडेय ने किया।
विज्ञापन

पूर्व विधायक विजय प्रकाश ने कहा कि भाजपा लोकतंत्र की हत्या कर आम जनता के मताधिकार की चोरी कर सत्ता में बने रहना चाहती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का हर कार्यकर्ता सड़क से लेकर सदन तक लोकतंत्र की इस लड़ाई को लड़ेगा। इस दौरान उन्होंने परसरा के घनश्याम पासी को कांग्रेस की सदस्यता दिलाई। जिलाध्यक्ष गौरव पांडेय ने कहा कि वोट हमारा अधिकार है। एक वोट से प्रधानमंत्री चुना जाता है और एक वोट से ही अहंकारी सत्ता को हटाया जा सकता है।
नगर अध्यक्ष बिंदेश्वरी प्रसाद ने भरवारी नगर पालिका में हो रहे भ्रष्टाचार पर भी सवाल उठाए। जिला उपाध्यक्ष अकरम जका ने कहा कि डाॅ. अंबेडकर की ओर से दिए गए वोट के अधिकार की चोरी कांग्रेस किसी कीमत पर नहीं होने देगी। इस मौके पर दीपक पांडेय, सुरेंद्र शुक्ला, जमशेद अहमद, अफकार अहमद, सचिन पांडेय, रामा गौतम, नीरज विश्वकर्मा, दीपक पासी, संतोष गौतम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें