फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस ही बनाएगी यूपी में सरकार : राजबब्बर

Sun, 11 Sep 2016 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
other
विज्ञापन
राहुल गांधी की रैली के पहले शनिवार को हाइवे पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर ने रोड शो किया। उनके साथ पीएल पुनिया, नंद गोपाल गुुप्ता नंदी, राजाराम पाल, प्रमोद तिवारी भी थे। जगह-जगह राजबब्बर का कांग्रेसियों ने स्वागत किया। राजबब्बर ने इस दौरान कहा कि अबकी कांग्रेस ही यूपी में सरकार बनाएगी। शनिवार को पूर्व मंत्री मतेश चंद्र सोनकर समेत कई दूसरे दलों के नेता कांग्रेस में शामिल हुए।
विज्ञापन


   27 साल यूपी बेहाल, कांग्रेस जागरण यात्रा लेकर निकले प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर ने काजीपुर से अपना रोड शो किया। यहां उन्होंने मिसबाहुल ऐन व उनके समर्थकों को पार्टी में शामिल कराया। इसके बाद मूरतगंज में व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष रमेश चंद्र केशरवानी की अगुवाई में भव्य स्वागत हुआ। इसके बाद गुलामीपुर में आशीष मिश्र, जुगूल किशोर, वेद पांडेय, सुंदर लाल सोनकर आदि ने स्वागत किया। सैनी में राजबब्बर पूर्व मंत्री मतेश चंद्र सोनकर के आवास पर रुके।

पूर्व मंत्री को पार्टी में शामिल कराया गया। उनके साथ सैकड़ों कार्यकर्ता भी थे। इसके बाद अझुवा कस्बे में राजबब्बर का स्वागत हुआ। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से कहा कि 27 साल से यूपी में गैर कांग्रेस सरकार है। हालत देख लिजिए। विकास नहीं हो रहा है, गुंडाराज हावी है। भाजपा आपस में लोगों को लड़ाने का काम कर रही है। सपा, बसपा बारी-बारी से प्रदेश को लूट रहे हैं। कहा कि कांग्रेस ही प्रदेश का विकास करेगी। रोड शो में विधायक अनुग्रह नारायण सिंह, जिलाध्यक्ष तलत अजीम, रमेश चंद्र अग्रहरि, नसीम उस्मानी, एहसान उस्मानी, दिनेश प्रजापति, काली मौर्या, रामजी चंदन आदि लोग रहे।
विज्ञापन


मिलने के लिए मायावती को देना पड़ता है पांच लाख
बसपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए पूर्व मंत्री मतेश चंद्र सोनकर ने शनिवार को प्रदेश अध्यक्ष की मौजूदगी में मायावती पर तल्ख टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि टिकट देने के लिए मायावती को करोड़ों रुपया चाहिए। यदि किसी को मिलना हो तो उसके पास पांच लाख रुपया होना चाहिए। यही कारण है कि बसपा को नेताओं ने अलविदा कहना शुरू कर दिया है। मतेश चंद्र सोनकर पिछली सपा सरकार में मंत्री थे। सपा से टिकट न मिलने पर वह दोबारा बसपा में शामिल हुए थे।

व्यापारियों ने दिखाई ताकत
व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष रमेश चंद्र अग्रहरि की अगुवाई में मूरतगंज में व्यापारियों ने कांग्रेस के पक्ष में अपनी ताकत दिखाई। व्यापारियों का कहना है कि नंद गोपाल नंदी का कौशांबी से गहरा नाता है और अब वह कांग्रेस में है। यही कारण है कि व्यापारी लामबंद दिखे।

राहुल की रैली के लिए झोंकी ताकत
प्रदेश अध्यक्ष का रोड शो खत्म होने के बाद जिलाध्यक्ष तलत अजीम के साथ कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने 15 सिंतबर को होने वाली राहुल गांधी की रैली की तैयारी में जुट गए । मांग रथ यात्रा के साथ गांव-गांव जाकर कांग्रेस ग्रामीणों से संपर्क कर रहे हैं। इस रैली में करीब डेढ़ लाख किसानों को टेवां रैली स्थल पहुंचाने की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें