फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनावी मुद्दे के मंथन में जुटी कांग्रेस की पीके टीम

Thu, 28 Apr 2016 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
पार्टी के पदाधिकारियों के साथ बैठक करके जनपद की समस्याओं को जाना
विज्ञापन
 यूपी में कांग्रेस के लिए बंजर बन चुकी सियासी जमीन में कौन सा मुद्दा विधानसभा चुनाव 2017 में वोटों की फसल लहलहाएगा। इसकी तलाश में पीके टीम कौशाम्बी में बैठक करके दिनभर मंथन करती रही। टीम के सदस्यों ने पार्टी के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं से जनपद की समस्याओं के बारे में जानकारी ली। जिले में बसपा, भाजपा और समाजवादी पार्टी की स्थिति देखी।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव 2017 के लिए कांग्रेस की रणनीति इस बार प्रशांत किशोर को बनाने की जिम्मेदारी दी गई है। अपने इस अभियान में पीके टीम जुट गई है। जनपदों का दौरा शुरू कर दिया गया है। इसी क्रम में बृहस्पतिवार को पीके टीम के छह सदस्य दो दिवसीय दौरे पर कौशाम्बी पहुंचे। टीम के सदस्यों ने पार्टी के पदाधिकारियों, ब्लॉक अध्यक्ष, फ्रंटल संगठनों के पदाधिकारियों के साथ बैठक करके जिले के जातिगत आंकड़ों का जाएजा लिया। इसके बाद उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों से चुनाव में कारगर होने वाले मुद्दों, सपा, बसपा, भाजपा की चुनावी तैयारियों का फीडबैक लिया। यही नहीं कौशाम्बी के लोगों की बुनियादी समस्याओं आदि पर भी स्थानीय पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से चर्चा की गई। जनपद की तीनों विधानसभा सीटों के लिए प्रत्याशियों के नामों पर भी पदाधिकारियों के साथ बातचीत करके स्थानीय लोगों की मंशा जानने का प्रयास किया गया। बैठक में कांग्रेस के जिला-मंडल प्रभारी अब्दुल मन्नान, जिलाध्यक्ष तलत अजीम, विजय प्रकाश, मनीष मिश्र, रामयज्ञ द्विवेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें