मंगल प्रसाद शकुंतला देवी इंटर कॉलेज समशाबाद में बुधवार को कक्षा 12 की छात्रा के निधन पर शोकसभा आयोजित की गई। इस दौरान शिक्षक व विद्यार्थियों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और श्रद्धांजलि अर्पित की। सिराथू तहसील के मलाकपिंजरी गांव निवासी रोली देवी (17) पुत्री बच्ची लाल कॉलेज में कक्षा 12 की छात्रा थीं। सोमवार शाम घर में सांप के डसने से उनकी मौत हो गई। बुधवार को प्रबंधक अनिल कुमार केसरवानी की मौजूदगी में हुई शोकसभा में प्रधानाचार्य अभय मिश्रा, शिक्षक रवि विश्वकर्मा, अर्जुन, सुशील, रणविजय, रामगोपाल, नीरज और रवि यादव आदि मौजूद रहे।