मंझनपुर। डीएम मधुसूदन हुल्गी ने बृहस्पतिवार को आईजीआरएस की शिकायतों के निस्तारण का भौतिक सत्यापन किया। इस दौरान तीनों शिकायतों का निस्तारण सही मिलने पर संतोष जाहिर की। साथ निर्माणाधीन राम वन गमन मार्ग का भी निरीक्षण किया।
राम वन गमन मार्ग में उड़ रहीं धूल पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए निर्माणाधीन सड़क पर लगातार पानी का छिड़काव कराने के निर्देश कार्यदायी संस्था को दिए। ताकि, राहगीरों के साथ ही स्थानीय लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। डीएम ने जहां-जहां ओवरब्रिज बन रहे हैं, बरसात के पहले हर हाल में निर्माण कार्य पूरा कराने का निर्देश अफसरों को दिया। राम वन गमन मार्ग में आने वाली बाधाओं एवं अवरोधों को हटवाते हुए निर्माण कार्य शीघ्र पूरा कराने के निर्देश दिए।