कड़ा में सचिवों के साथ समीक्षा बैठक करते खंड विकास अधिकारी। स्रोत: विभाग
विकास खंड के ब्लॉक कार्यालय में बुधवार को खंड विकास अधिकारी कड़ा दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक हुई। इस दौरान बीडीओ दिनेश चंद्र ने पंचायतवार योजना की समीक्षा की। तत्पश्चात बीडीओ ने सभी पंचायत सचिवों से कहा कि लंबित योजना को तत्काल पूर्ण करें।
इस दौरान मुख्यमंत्री आवास के जांचोपरांत रजिस्ट्रेशन करने का निर्देश दिया। प्रभारी एडीओ पंचायत आफताब आलम ने शौचालय की जियो टैंग कर दूसरी किस्त संबंधित निर्देश दिए। इस दौरान बीडीओ दिनेश चंद्र, प्रभारी एडीओ पंचायत आफताब आलम, सचिव निखिल सिंह, प्रियंका सिंह, ताज मोहम्मद, निखिल सिंह, अजय सिंह आदि रहे।