फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस से करें रुपये मांगने वाले की शिकायत

Sat, 02 May 2020 11:53 PM IST
shailendra Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर। परीक्षा पास कराने के नाम पर परीक्षार्थियों के अभिभावकों से रुपये मांगने वाला यूपी बोर्ड ऑफिस का कथित कर्मचारी अभी भी  पुलिस की पहुंच से दूर है। अभिभावकों को उसकी गिरफ्त में आने से बचाने के लिए शनिवार को एसपी ने दो सीयूजी नंबर जारी किए हैं। इन नंबरों पर कोई भी कभी भी रुपये मांगे जाने की शिकायत दर्ज करा सकता है।
विज्ञापन

वर्ष 2020 की बोर्ड परीक्षा खत्म होने के बाद कॉपियों के मूल्यांकन का नंबर आया तो कोविड-19 के चलते लॉकडाउन हो गया। ऐसे में माध्यमिक शिक्षा परिषद ने मूल्यांकन का काम बीच में ही बंद कर दिया। इसी बात का फायदा उठाते हुए यूपी बोर्ड ऑफिस के कथित कर्मचारी ने परीक्षार्थियों के अभिभावकों से वसूली की कोशिशें शुरू कर दीं। दो हफ्ते के भीतर उसने चार दर्जन से अधिक छात्रों के अभिभावकों को फोन किया। राजीव रंजन नाम के जालसाज ने अभिभावकों से सिर्फ परीक्षा पास कराने के लिए चार तो 70 फीसदी से अधिक नंबर दिलाने के लिए छह हजार रुपये मांगे। अब भी वह अभिभावकों को फोन करके रुपये की मांग कर रहा है। आरोपी के खिलाफ डीआईओएस एसके सिंह नगर कोतवाली में सोमवार को ही रिपोर्ट दर्ज करा चुके हैं। पुलिस को उसकी लोकेशन बिहार प्रांत के नवादा जिले में मिली है। हालांकि अभी गिरफ्तारी के लिए टीम नहीं रवाना की जा सकी है। इसी बीच शनिवार को एसपी अभिनंदन ने दो सीयूजी मोबाइल नंबर जारी किए। एसपी ने बताया कि 9454403774 व 9454457703 पर फोन करके लोग रुपया मांगे जाने की शिकायत दर्ज करा सकते हैं। इससे पुलिस को कॉलर के अन्य नंबर भी मिल जाएंगे। फिर उसकी गिरफ्तारी करने में आसानी होगी। साथ ही लोग धोखाधड़ी का शिकार होने से भी बचेंगे। एसपी ने कहा है कि किसी को भी रुपये देने की जरूरत नहीं है।
----
इनका कहना है
दो सीयूजी नम्बर जारी किए गए हैं। इन नम्बरों पर फोन करके लोग रुपया मांगे जाने की शिकायत कर सकते हैं। किसी को भी रुपया देने की जरुरत नहीं है। पुलिस आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। जल्द ही उसे जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभिनंदन-एसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें