फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दलेलागंज में मशीन से बालू खनन

Mon, 18 Apr 2016 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
दलेलागंज में मशीन से बालू खनन
विज्ञापन

डीएम से मिले पट्टाधारक ने की अवैध खनन की शिकायत
मंझनपुर (ब्यूरो)। महेवाघाट थाने के दलेलागंज मवई स्थित यमुनाघाट पर मशीन से बालू के अवैध खनन से तनातनी है। स्थानीय एक पट्टेधारक ने सोमवार को इसकी शिकायत जिलाधिकारी से की। डीएम ने जांच कराकर अवैध तरीके से हो रहे बालू खनन को बंद कराने का भरोसा दिलाया है।
विज्ञापन

इलाहाबाद के घोघापुर करछना निवासी देवेंद्र कुमार पुत्र राम कैलाश ने बताया कि 20 जनवरी 2016 को उसने कौशाम्बी के यमुना घाट दलेलागंज मवई खंड संख्या 16 का पट्टा लेने के लिए टेंडर डाला था। यह टेेंडर स्वीकृत हो गया था लेकिन कुछ अड़चनों के कारण मामला न्यायालय में लंबित है। न्यायालय में 19 अप्रैल की तिथि निर्धारित की गई है। उसका आरोप है कि पट्टा का मामला अदालत में लंबित होने के बाद भी कुछ लोग इस घाट पर पनचक्की लगाकर जेसीबी, पोकलैंड से बालू का अवैध तरीके से खनन करा रहे हैं। उसने सोमवार को इसकी शिकायत जिलाधिकारी से की। डीएम को दिए प्रार्थनापत्र में उसने मशीनों से अवैध तरीके से कराई जा रहे बालू खनन को बंद करवाने की मांग की है। डीएम ने शिकायतकर्ता को जांच कराकर कार्रवाई का भरोसा दिलाया है। वहीं खनन अधिकारी और एसडीएम को प्रकरण की जांच और कार्रवाई का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें