फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भरवारी में ट्रेन से गिरकर प्रतियोगी छात्र की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
भरवारी में ट्रेन से गिरकर प्रतियोगी छात्र की मौत
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन के समीप हुआ हादसा, आधार कार्ड से हुई शव की पहचान
संवाद न्यूज एजेंसी
भरवारी। चौरी चौरा एक्सप्रेस से गिरकर मंगलवार सुबह एक प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्र की मौत हो गई। वह प्रयागराज में रहकर तैयारी करता था। युवक के पास मिले आधार कार्ड से शव की शिनाख्त हो सकी। हादसे पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के दीवर कोतारी गांव निवासी विष्णु सिंह (24) के मां-बाप की बचपन में ही मौत हो गई थी। वह अपनी बहन आशा व चाचा धर्मेंद्र के साथ रहता था। विष्णु सिंह इन दिनों प्रयागराज में किराए का कमरा लेकर एसएससी की तैयारी कर रहा था। मंगलवार सुबह वह चौरी चौरा एक्सप्रेस से घर आ रहा था। भरवारी रेलवे स्टेशन के पूर्वी केबिन के समीप अचानक विष्णु सिंह ट्रेन से नीचे गिर गया। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मुसाफिरों की सूचना पर राजकीय रेलवे पुलिस ने शव कब्जे में लिया। तलाशी लेने में विष्णु के पास से आधार कार्ड मिला। इससे शव की शिनाख्त हुई। पुलिस की सूचना पर धर्मेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें