फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क सुरक्षा विषय पर हुई प्रतियोगिता

Thu, 22 Jan 2015 12:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
करारी। सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत आयोजित जागरूकता कार्यक्रम के दौरान रिजवी स्कूल करारी में बच्चों के बीच निबंध, पेटिंग और भाषण प्रतियोगिता हुई। इसमें गौरव चौरसिया, चंचल गुप्ता और भवलोक तिवारी ने अव्वल नंबर हासिल किया। कार्यक्रम में मौजूद सड़क परिवहन विभाग के अफसरों ने छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों की जानकारी दी। साथ ही विजेताओं को पुरस्कार भी दिया गया।
विज्ञापन


सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से यातायात विभाग इन दिनों सड़क सुरक्षा सप्ताह मना रहा है। इसीक्रम में बुधवार को रिजवी स्कूल करारी में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें सड़क सुरक्षा विषय पर छात्र-छात्राओं के बीच निबंध, पेटिंग और भाषण प्रतियोगिता हुई। निबंध प्रतियोगिता में गौरव चौरसिया प्रथम, मोहम्मद रजा द्वितीय, प्रियांशु तृतीय रहे। वहीं भाषण प्रतियोगिता में भवलोक तिवारी प्रथम, सुमित केसरवानी द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इसी तरह से पेंटिंग प्रतियोगिता में चंचल गुप्ता को प्रथम, मरियम बी को दूसरा और प्रतीक्षा मिश्रा को तीसरा स्थान मिला।

इन विजेताओं को उप संभागीय परिवहन अधिकारी (एआरटीओ) केडी सिंह और पीके सिंह ने पुरस्कार प्रदान किया। इस मौके पर एआरटीओ केडी सिंह ने छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों की जानकारी भी दी। उनसे पैदल सदैव सड़क की बांईं पटरी से चलने का आह्वान किया गया। वहीं सड़क पर चलते समय खेलकूद से बचने, सड़क पार करते समय जेब्रा लाइन का ध्यान रखने आदि की सीख दी गई। इस मौके पर करारी डिग्री कालेज के प्रिंसिपल डा आईए आजमी, रिजवी स्कूल की प्रधानाचार्य लुबना फातिमा रिजवी, फरहा दीबा, शमीम रजा, सुकून रिजवी, श्वेता गौड़ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें