फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रसोईगैस के लिए ग्रामीणों ने काटा हंगामा

Thu, 08 Jan 2015 12:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर। रसोई गैस सिलेंडर की डिलेवरी में मनमानी पर सेवढ़ा गांव के ग्रामीणों ने बुधवार को जमकर हंगामा किया। आरोप है कि एजेंसी संचालक उपभोक्ताओं की बुकिंग की पर्ची दबाकर रसोई गैस सिलेंडर की कालाबाजारी कर रहे हैं। विरोध करने पर लोगों के साथ अभद्रता की जाती है। ग्रामीणों ने बुधवार को इसकी शिकायत एसडीएम चायल से की। एसडीएम ने क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी को जांच करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन


चायल तहसील क्षेत्र के सेवढ़ा गांव के रहने वाले वसीम अहमद, निरजंन लाल, जंगीलाल, मतूल अहमद, तनवीर अहमद, रामचंद्र केसरवानी, फूलचंद्र केसरवानी ने बताया कि चायल गैस सर्विस से उन्होंने रसोई गैस का कनेक्शन लिया है। आरोप है कि एजेंसी संचालक द्वाराबुकिंग की पर्ची दबाकर रसोई गैस सिलेंडर की कालाबाजारी की जाती है। उपभोक्ताओं को रसोई गैस के लिए महीनों दौड़ाया जाता है। बुकिंग कराने वाले लोगों को डिलेवरी की सूचना नहीं दी जाती है। उपभोक्ताओं को खुद डिलेवरी की जानकारी एजेंसी जाकर लेनी पड़ती है। ग्रामीणों ने बताया कि बुधवार को डिलेवरी के लिए एजेंसी की गाड़ी गांव आई थी। कई दिन पहले बुकिंग कराने के बाद दर्जनभर लोगों की पर्ची नहीं लाई गई थी। इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने जमकर हंगामा काटा।

साथ ही तहसील आकर उपजिलाधिकारी से शिकायत की। एसडीएम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी को जांच करने का निर्देश दिया है। मामले में एसडीएम रजनीश मिश्रा का कहना है कि शिकायत मिली है। मामले की जांच कराई जा रही है।रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। लोगों का कहना है कि एजेंसी संचालक पर हरहाल में कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें