छगलिया चौराहे के पास सोमवार देर रात तेज रफ्तार डंपर और कार में भिड़ंत हो गई। हादसे में कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद डंपर चालक वाहन मौके पर छोड़कर फरार हो गया।
कड़ा के अंबाई बुजुर्ग निवासी महेंद्र सिंह कार से अपनी ससुराल सातो जा रहे थे। छगलिया चौराहे के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने कार की भिड़ंत हो गई। महेंद्र सिंह हादसे में जख्मी हो गए। कड़ाधाम पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से उन्हें बाहर निकाला और सीएचसी कड़ा पहुंचाया। वहां से डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है। फरार डंपर चालक की तलाश की जा रही है।