फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेंशन के लिए किया कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन

Thu, 22 Jan 2015 12:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर। समाजवादी पेंशन से वंचित टेन शाहआलमाबाद गांव के गरीबों ने बुधवार को कलेक्ट्रेट में हुंकार भरी। आरोप है कि आवेदन करने के बाद भी पेंशन की सूची से नाम गायब है। डीएम को प्रार्थनापत्र देकर गांववालों ने पेंशन का लक्ष्य बढ़ाते हुए सभी गरीबों का इसका लाभ दिलाने की मांग की।
विज्ञापन


मंझनपुर तहसील क्षेत्र के टेन शाहआलमाबाद की रहने वाली फूलमती, रजवंती देवी, कृष्णा देवी, कमलेश कुमार, सुंदरिया देवी, नीलम देवी, रामकली, बच्ची देवी, गुड़िया देवी, शिवरानी, कमला रानी आदि ने बताया कि वे सभी लोग भूमिहीन गरीब मजदूर परिवार की है। इन्हें पूर्व में महामाया पेंशन योजना का लाभ मिलता है। महामाया पेंशन योजना बंद होने के बाद उन लोगों ने समाजवादी पेंशन के लिए भी आवेदनपत्र भरा था।

 पर, पेंशन सूची से उनका नाम गायब है। महिलाओं ने बताया कि प्रधान, खंड विकास अधिकारी और ग्राम विकास अधिकारी से कई बार शिकायत भी की गई, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। खंड विकास अधिकारी लक्ष्य कम होने की बात कहकर ब्लाक से वापस कर देते हैं। समाजवादी पेंशन नहीं मिलने से परेशान इन गरीबों ने बुधवार को कलेक्ट्रेट में आकर प्रदर्शन किया। जिलाधिकारी को प्रार्थनापत्र देकर ग्रामसभा में लाभार्थियों की संख्या बढ़ाते हुए पेंशन दिलवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें