फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: सुबह चली ठंडी हवाएं, दोपहर में लू ने तपाया

Mon, 12 Jun 2023 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
सुबह चली ठंडी हवाएं, दोपहर में लू ने तपाया
विज्ञापन

- 44 डिग्री के पार पहुंचा पारा, उमस ने कर दिया बेहाल

संवाद न्यूज एजेंसी

मंझनपुर। रविवार को मौसम ने कुछ करवट बदली। सुबह बूंदाबांदी के बाद ठंडी हवाएं चलीं, लेकिन दोपहर में फिर चेहरा झुलसाने वाली लू ने बेहाल कर दिया। उमस अलग से मुसीबत बनी रही।
विज्ञापन


बीते कई दिनों से आसमान आग उगल रहा है। मौसम विभाग से जुड़े लोग एक सप्ताह में बारिश के आमद दर्ज कराने की बात कह रहे हैं। इससे पहले मौसम का पारा इतना चढ़ गया है कि अब गर्मी लोगों के लिए मुसीबत बन गई है। रविवार की सुबह जिला मुख्यालय समेत कई इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हुई। इसके चलते हवाओं में ठंडक महसूस की गई। उमस से बेहाल लोगों को इससे काफी राहत मिली, लेकिन जैसे-जैसे दिन चढ़ा तो सूर्यदेव का तेज भी बढ़ता गया। अधिकतम पारा 44.3 तो न्यूनतम 31.4 डिग्री रहा। हाल यह था कि घरों से बाहर निकलने से लोग कतराते रहे। नया नगर के योगेंद्र सिंह ने बताया कि छुट्टी का दिन था। सोचा था बच्चों को साथ लेकर कहीं घूमने जाएंगे, लेकिन गर्मी के तेवर देख इरादा बदलना पड़ा। कस्बे के रहने वाले शिक्षक धीरज केसरी ने बताया कि गृहस्थी का कुछ सामान खरीदने के लिए बाजार जाना था, लेकिन चटख धूप ने निकलने नहीं दिया। पूरा दिन घर में ही रहकर बिताना पड़ा। हालांकि, सुबह करीब 11 बजे एक बार निकलने का मन बनाया था। आधे रास्ते चला भी गया। चिलचिलाती धूप ने जब हाथ पैर झुलसाने शुरू किए तो फिर बाइक वापस घर के लिए मोड़ ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें