फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोआबा में कोल्ड डायरिया ने दी दस्तक

Sat, 23 Dec 2017 11:52 PM IST
कौशाम्बी ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
 दोआबा में गलनभरी ठंड के साथ कोल्ड डायरिया ने भी दस्तक दे दी है। सर्दी, जुकाम, बुखार, खांसी का कहर भी लोगों पर टूटने लगा है। रात-दिन के तापमान में अंतर के कारण लोग इन रोगों की चपेट में आने लगे हैं। वहीं जाड़े के साथ दमा के मरीजों की भीड़ भी अस्पताल में दिखने लगी है। डाक्टरों के मुताबिक मौसम का उतार-चढ़ाव खतरनाक है। लोगों को इस मौसम में संभलकर रहने की जरूरत है। सुबह-शाम की सर्दी में बरती गई लापरवाही ही लोगों को अस्पताल पहुंचा रही है।
विज्ञापन


कौशाम्बी में कोहरे की धुंध के साथ गलन भरी ठंड के साथ संक्रामक बीमारी ने भी दस्तक दे दी है। मौसम के बदले मिजाज के साथ जुकाम-बुखार और खांसी, दमा के पीड़ितों के साथ कोल्ड डायरिया ने भी पांव पसारना शुरू कर दिया है। शनिवार को जिला अस्पताल में कोल्ड डायरिया से पीड़ित शल्या देवी, गुलाम निवासी सिराथू, धनंजय निवासी ओसा के साथ राजकुमार, अब्दुल, अहमदी, अर्चना देवी, भानचंद्र आदि करीब एक दर्जन लोग कोल्ड डायरिया से ग्रसित पहुंचे। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें मौसम के हिसाब से रहने की सलाह दी।

डॅाक्टरों का भी मानना है कि बदलते मौसम में बरती गई जरा सी लापरवाही लोगों को बीमार बना रही है। बता दें कि जाड़े का मौसम सांस के रोगियों के लिए हमेशा पीड़ादायक ही रहता है। जिला अस्पताल के फिजीशियन डा. अरविंद कनौजिया का कहना है सुबह-शाम पड़ रही ठंड से लोगों का बचना जरूरी है। ठंड से बचने में बरती गई जरा सी लापरवाही लोगों को बीमार बना सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें