फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: कोयला लदा ट्रक भिड़ा, हाईवे पर डेढ़ घंटे जाम

विज्ञापन
घटना के बाद डिवाइडर पार करती परिवाहन निगम की बस। संवाद
विज्ञापन
प्रयागराज-कानपुर हाईवे पर अजुहा कस्बे के भोला चौराहे के पास मंगलवार भोर साढ़े चार बजे ब्रेकर पर कोयला लदा ट्रक अनियंत्रित होकर आगे चल रहे ट्रक से भिड़ गया। हादसे की वजह से करीब डेढ़ घंटे तक आवागमन बाधित रहा। भारी वाहनों को डिवाइडर पार कर विपरीत लेन से निकाला गया।
विज्ञापन

राजस्थान के रागड़ी थाना क्षेत्र निवासी मूलचंद पुत्र मुरलीधर अपने साथी मुकुंद सिंह के साथ वाराणसी से ट्रक में कोयला लादकर हरियाणा जा रहे थे। मंगलवार भोर ट्रक आगे चल रहे ट्रक से भिड़ गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रक का प्रेशर पाइप फट गया। चौकी पुलिस व एनएचएआई की टीम मौके पर पहुंची।
एनएचएआई की क्रेन में तकनीकी खराबी होने के कारण क्षतिग्रस्त ट्रक को तत्काल नहीं हटाया जा सका। बाद में निजी क्रेन मंगाकर ट्रक को हाईवे से हटवाया गया। एनएचएआई के रोड मैनेजर अतुल सिंह ने बताया कि हादसे की वजह से एक लेन बाधित रही।

घटना के बाद डिवाइडर पार करती परिवाहन निगम की बस। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें