फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भरवारी में सीओ ने फोर्स के साथ किया फ्लैग मार्च

विज्ञापन
CO marches with soldiers on foot in Bharwari - फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन
भरवारी में सीओ ने जवानों के साथ किया पैदल मार्च
विज्ञापन

भरवारी (संवाद)। लॉकडाउन का पालन कराने के लिए पुलिस ने अब पैदल मार्च करना शुरू कर दिया है। सोमवार शाम सीओ सिराथू रामवीर सिंह व कोखराज कोतवाल राकेश तिवारी ने भारी पुलिस बल के साथ भरवारी में पैदल मार्च किया। अधिकारियों की अगुवाई में जवान हर एक गली में घूमे। इस दौरान सीओ ने लोगों से बिना वजह घर के बाहर नहीं निकलने की अपील की। कहा कि आवश्यक कार्य के लिए भी कहीं आएं-जाएं तो मास्क का उपयोग जरूर करें। चेताया कि ऐसा नहीं करने पर कार्रवाई की जाएगी। उधर अचानक बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स देख कस्बावासी सहम गए। लोगों को लगा कि कहीं कोई घटना हो गई है अथवा फिर कोई संक्रमित मिल गया है। बाद में असलियत पता चलने पर सभी ने राहत की सांस ली। एसपी अभिनंदन ने बताया कि सभी सर्किल अधिकारियों को अपने-अपने इलाके के प्रमुख कस्बों व गांवों में पैदल मार्च करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें