फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम के हाथों होगा समाजवादी आवास योजना का शिलान्यास

Thu, 09 Jul 2015 02:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद (ब्यूरो)। कालिंदीपुरम में प्रस्तावित समाजवादी आवास योजना का शिलान्यास मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से कराने की तैयारी शुरू हो गई है। औद्योगिक नगरी नैनी में इंटीग्रेटेड टाउनशिप का शिलान्यास अगले माह मुख्यमंत्री कर सकते हैं। यह टाउनशिप यूपी स्टेट इंडस्ट्रीयल कॉरपोरेशन बनाएगा। इलाहाबाद विकास प्राधिकरण (एडीए) उसी के साथ समाजवादी आवास योजना का शिलान्यास भी कराना चाहता है।
विज्ञापन


एडीए कालिंदीपुरम आवास योजना में सीईएसएफ के सामने खाली पड़ी अपनी जमीन पर समाजवादी आवास योजना बनाएगा। इसके लिए आवेदन इसी माह निकाले जाएंगे। योजना में कुल 504 फ्लैट बनाए जाएंगे। सभी फ्लैट 77 वर्गमीटर के होंगे और उनकी कीमत 25.90 लाख रुपये होगी। समाजवादी आवास योजना मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के ड्रीम प्रोजेक्टों में एक है। इसीलिए एडीए इसमें कोई कसर नहीं छोड़ना चाहता। मुख्यमंत्री के दौरे की सुगबुगाहट के बीच एडीए ने कालिंदीपुरम में प्रस्तावित योजना की जमीन के समतलीकरण का काम शुरू करा दिया है।

इसके साथ ही चंद्रशेखर आजाद पार्क और हाथी पार्क के सुंदरीकरण के काम का शिलान्यास भी एडीए मुख्यमंत्री से कराने के प्रयास में हैं। इसके पहले कालिंदीपुरम में ही आवास योजना सहित कई कामों का शिलान्यास मुख्यमंत्री ने परेड मैदान में लैपटॉप वितरण समारोह के दौरान किया था। एडीए की योजना उसी तरह आवास योजना, चंद्रशेखर आजाद पार्क और हाथी पार्क के शिलान्यास की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें